राजस्व निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। बार एसोसिएशन खेरागढ़ आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनिवास शर्मा के साथ राजस्व निरीक्षक खेरागढ़ महेश कुमार शर्मा द्वारा कथित रूप से अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में बार और बेंच के बीच संबंध बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी खेरागढ़ नरेंद्र कुमार गंगवार से मुलाकात कर समस्या के समाधान और कार्रवाई की मांग की, लेकिन अधिवक्ताओं के अनुसार कोई ठोस समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि 15 सितम्बर 2026 को बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिओम सिकरवार एडवोकेट के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसी क्रम में 16 सितम्बर 2026 को बार अध्यक्ष हरिओम सिकरवार के नेतृत्व में अधिवक्ता धरने पर बैठे। साथ ही 17 सितम्बर 2026 से धरने के साथ बैनामा आदि कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

धरने में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिकरवार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजब सिंह सिकरवार, जोगेंद्र सिंह परमार, शत्रुघ्न सिंह सिकरवार, बच्चू सिंह राजपूत, रामप्रकाश गालव, पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सिकरवार, रघुराज सिंह तोमर, महेंद्र सिंह राजपूत, शिवदत्त दीक्षित, शिव कुमार सिकरवार, अशोक कुमार शर्मा, राघवेन्द्र तोमर, दीवान सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिओम सिकरवार एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की है। जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।