कजरी तीज पर बाबा झारखंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक। 

पयागपुर, बहराइच। कजरी तीज के पावन अवसर पर सिद्ध श्री बाबा झारखंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सोहरियावा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस दौरान 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कजरी तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुरक्षा व्यवस्था में SI राजनाथ सिंह, पुरुष कांस्टेबल राम सहाय, महिला कांस्टेबल कान्ती प्रजापति और लेखपाल नितिन तिवारी का विशेष सहयोग रहा।मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष बंशी तिवारी के नेतृत्व में छोटू पंडित जी, रोहित पांडे, संदीप तिवारी, मोनू तिवारी, बड़े भैय्या जी, शिवम तिवारी, राजा तिवारी, विनोद मिश्रा, पेशकार गोस्वामी (प्रधान जी), दीपक शुक्ला, पुतू शुक्ला, अंकित शुक्ला, विजय शुक्ला (आचार्य), राहुल शुक्ला, रामू शुक्ला, दादू शुक्ला, शिवम मिश्रा, बृजेश शर्मा, सूरज तिवारी सहित समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा।