चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश

मुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लेखराज पुत्र भीमसेन, निवासी दुर्गेशनगर डबल फाटक, थाना कटघर, हाल निवासी जयन्तीपुर, थाना मझोला, मुरादाबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 13717/2020, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय में उसकी अगली पेशी 15 सितंबर 2026 निर्धारित थी। कटघर थाना पुलिस ने वारंटी को आवश्यक कार्रवाई के बाद अपर न्यायालय एनआई एक्ट, मुरादाबाद के समक्ष पेश कर दिया।