एटा: यूजीसी के विरोध में आक्रोशित सवर्ण समाज ने जलेसर में निकाली विरोध यात्रा.!

*एटा: यूजीसी के विरोध में आक्रोशित सवर्ण समाज ने जलेसर में निकाली विरोध यात्रा.!*

15 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय एटा घेराव का ऐलान.!


जलेसर।

यूजीसी के नए कानून के विरोध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को सवर्ण एवं सर्व समाज द्वारा जलेसर में विरोध यात्रा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने से प्रारंभ होकरनिधौली चौराहा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि हम भाजपा के मतदाता हैं लेकिन हम ही पर काले कानून लड़े जा रहे हैं इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब तक यूजीसी कानून वापस नहीं लिया जाता आंदोलन निरंतर जारी रहेगा

विरोध यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई एमजीएम इंटर कॉलेज जलेसर पहुंची, जहां प्रशासन एवं पूर्व एमएलसी प्रत्येकेंद्र पाल सिंह के द्वारा यात्रा को रोक कर खत्म करने का प्रयास किया इसके बाद सवर्ण समाज के लोग वहीं बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के बाद यात्रा पुनः आगे बढ़ी और महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान वक्ताओं ने यूजीसी के नए कानून को वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठाई। यात्रा के दौरान सवर्ण समाज की ओर से ऐलान किया गया कि 15 सितंबर को एटा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का घेराव किया जाएगा।

सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उप जिलाधिकारी पीयूष रावत क्षेत्राधिकारी पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित सहित भारी भरकम मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद थी।

विरोध यात्रा में पम्मी ठाकुर श्यामवीर सिह भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, ओम प्रताप सिंह नरेश पाल सिंह अभिषेक सिंह अशोक कुमार शर्मा, आशु ठाकुर नागेंद्र पाल सिंह लाल जी शाह जितेंद्र सिंह सिसोदिया वरुण ठाकुर, प्रत्येन्द्र सिसोदिया, सत्येंद्र सिंह, गवेंद्र प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता पवन ठाकुर उत्साह भारद्वाज, भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर, प्रदेश महामंत्री गौरव प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, शुभम हिंदू सचिन प्रताप सिंह, मोनू ठाकुर उडेरी, वरुण प्रताप सिंह, अंशू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर,एटा।