पीलीभीत जनपद के जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अवस्थाएं हावी,एयर कंडीशनर कार्यालय में बैठकर और मोटी तनख्वाह लेने वाले डॉक्टर डॉ आवान हुसैन अस्पताल आए मरीजों पर करते हैं एहसान।

रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
लोकेशन/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद, पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत जनपद के जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अवस्थाएं हावी,एयर कंडीशनर कार्यालय में बैठकर और मोटी तनख्वाह लेने वाले डॉक्टर डॉ आवान हुसैन अस्पताल आए मरीजों पर करते हैं एहसान।


पीलीभीत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में अवस्थाएं हावी हैं,अस्पताल में तैनात डॉक्टर आवान हुसैन बंद एयर कंडीशनर कार्यालय में बैठकर अपनी तानाशाही के साथ मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं जैसे वह डॉक्टर नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के राजा महाराज हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी भी अपने जिम्मेदारी का ठीक प्रकार से निर्वहन नहीं कर रहे हैं,अस्पताल में स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखा जाता है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाया गया सामुदायिक शौचालय केंद्र भी अनदेखी के कारण गंदगी का शिकार हो रहा है.प्राय देखने को मिलता है कि यहां पर तैनात डॉक्टर मरीज को कम देखते हैं,यहां का वार्ड बाय,सफाई कर्मचारी और लोकल स्टाफ मरीज को ज्यादा इलाज करता है। जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीज के तीमारदार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के बीच में आए दिन कहासुनी की घटनाएं भी सामने आती रहती है.यह सारी घटनाएं अनटेंड स्टाफ और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आवान हुसैन की लापरवाही और तानाशाही के चलते हो रही है।