चारामा में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने किया शिक्षकों का सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर रखा गया प्रकाश*

चारामा। सरस्वती शिशु मंदिर चारामा में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ कांकेर के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार ओझा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भागीराम साहू, जिला सहसंयोजक रमाशंकर श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य चमन लाल सिन्हा एवं सेवानिवृत्त शिक्षक बंसीलाल सेन मंचस्थ रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रामेश्वरी विश्वकर्मा, दुलेश्वरी साहू, भागवत साहू, प्रमिला मानिकपुरी, मनीष कश्यप सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भागीराम साहू एवं सहसंयोजक रमाशंकर श्रीवास्तव द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल एवं पेन �भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके शैक्षिक योगदान एवं आदर्शों पर अपने विचार रखे और शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता की संज्ञा देते हुए उनके योगदान को सहराया ।