जन्माष्टमी पर प्रेमाबाग में होगी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता । पुरुष, बालक और बालिका टोली के लिए अलग-अलग पुरस्कार, भव्य झांकी भी रहेगी आकर्षण का केंद्र

बैकुंठपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 5 सितंबर, शनिवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन देवराहा बाबा सेवा समिति अध्यक्ष शैलेश शिवहरे द्वारा प्रेमाबाग, बैकुंठपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। प्रतियोगिता में पुरुष टोली, बालक टोली और बालिका टोली के लिए अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं। पुरुष टोली में प्रथम पुरस्कार 15,100 रुपये, द्वितीय 11,100 रुपये और तृतीय 7,100 रुपये है। वहीं बालक एवं बालिका टोली में प्रथम पुरस्कार 6,100 रुपये, द्वितीय 5,100 रुपये तथा तृतीय 3,100 रुपये रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टोलियों के लिए पंजीयन की व्यवस्था की गई है।देवरहा बाबा सेवा समिति अध्यक्षशैलेश शिवहरे , आशीष शुक्ला, अनिल महराज, सुभाष साहू ,अनिल खटीक , अभय कुमार दुबे, घनश्याम साहू, गोलू सिंह,अनुराग तिवारी,कवि महराज, धनेंद्र मिश्रा, मनोज सोनी, मुकेश सोनी, रमन गुप्ता, मिंकु सोनी है।