एलटीटी–सूबेदारगंज विशेष ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस, 27 अगस्त से नियमित सेवा

मुंबई। आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक लंबी दूरी की रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में मध्य रेल ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एलटीटी?सूबेदारगंज?एलटीटी विशेष ट्रेन को अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में उन्नत कर नियमित कर दिया गया है। इससे कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ बजट में लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा।

पहले विशेष ट्रेन के रूप में संचालित 04116/04115 एलटीटी?सूबेदारगंज?एलटीटी सेवा अब नए नियमित नंबर 14122/14121 से अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

हर सप्ताह निर्धारित दिनों पर चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 14122 लोकमान्य तिलक टर्मिनस?सूबेदारगंज अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार रात 10:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। इसका नियमित संचालन 28 अगस्त 2026 से शुरू होगा और तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 14121 सूबेदारगंज?लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:10 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी। इसका संचालन 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा और अगले दिन रात 8:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट धाम, बांदा, रगौल, भरुआ सुमेरपुर, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर होगा।

22 कोच, 1800 से अधिक यात्रियों की क्षमता

ट्रेन में कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे। इनमें 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य अनारक्षित कोच, एक पेंट्री कार और दो लगेज-कम-दिव्यांगजन ब्रेक वैन शामिल हैं। ट्रेन एक यात्रा में 1800 से अधिक यात्रियों को सफर करा सकेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस में पुश-पुल तकनीक के साथ बेहतर गति और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली उपलब्ध होगी।

इसके अलावा कोचों के बीच सुरक्षित आवाजाही के लिए सीलबंद वेस्टिब्यूल, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, आधुनिक वैक्यूम-इवैक्यूएशन प्रणाली और गंध नियंत्रण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। ट्रेन में कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली और अग्नि सुरक्षा के लिए एरोसोल फायर-सप्रेशन तकनीक भी शामिल है।

मध्य रेल के अनुसार, अब मध्य रेल पर कुल 20 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें से 14 ट्रेनें मध्य रेल से शुरू होती हैं या अपनी यात्रा वहीं समाप्त करती हैं।

ट्रेन संख्या 14122 के लिए आरक्षण सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी के माध्यम से शुरू हो चुका है। यात्री ट्रेन का समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य रेल का यह कदम आम यात्रियों को कम किराए में आधुनिक सुविधाओं वाली लंबी दूरी की रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।