राजेंद्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू

राजेंद्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू

यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक रहेगा ठहराव

अजमेर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा। इससे इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12395 राजेंद्रनगर टर्मिनल-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त 2026 से दिलदार नगर स्टेशन पर रात 8:13 बजे पहुंचेगी और 8:15 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12396 अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त 2026 से दिलदार नगर स्टेशन पर रात 8:10 बजे पहुंचेगी और 8:12 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस फैसले से दिलदार नगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अजमेर तथा राजेंद्रनगर टर्मिनल की ओर आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यात्रियों ने ट्रेन के ठहराव की सुविधा शुरू किए जाने का स्वागत किया है।