भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी का देवरिया में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

देवरिया।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के प्रथम देवरिया आगमन पर मंगलवार को सौंदा स्थित अर्द्धसैनिक कैंटीन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कैंटीन के प्रोपराइटर विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री द्विवेदी का काफिला जैसे ही सौंदा के पास पहुंचा, उन्होंने स्वयं वाहन से उतरकर सड़क पार की और पैदल चलकर अर्द्धसैनिक कैंटीन पहुंचे। उनकी इस सादगी को देखकर वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। कैंटीन के हॉल में पहले से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से माल्यार्पण कर तथा बुके भेंट कर उनका हृदय से स्वागत किया।यह एक पारिवारिक स्वागत कार्यक्रम था, लेकिन इसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भव्य स्वागत से अभिभूत होकर श्री द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि देवरिया के कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और अपनापन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने संगठन में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी संक्षिप्त चर्चा की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अहीर परसिया निवासी ओमप्रकाश मिश्र, भाजपा नेता सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, सभासद शिवानंद मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, पीयूष पाण्डेय, विवेक मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, हर्ष पांडे, अंकित मिश्रा, राजेश पति त्रिपाठी, राजेश तिवारी, राज रोशन मिश्रा, दीपक चौबे, शिवेश कुमार मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा, धनंजय तिवारी, नितेश मणि, सौरभ तिवारी, शैलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।