पीलीभीत नगर पालिका परिसर में ‘मां पूर्णागिरि कैंटीन,का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव और पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने फीता काट कर किया शुभारंभ, स्वयं सहायता समूह की महि

रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
संपर्क सूत्र 9719672920


पीलीभीत नगर पालिका परिसर में ?मां पूर्णागिरि कैंटीन,का डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव और पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने फीता काट कर किया शुभारंभ,
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल गया रोजगार का अवसर।

पीलीभीत नगर पालिका परिषद के कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रेरणा कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया गया।कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया कैंटीन का संचालन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा।कैंटीन को ?मां पूर्णागिरि कैंटीन? नाम दिया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगातार विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।प्रेरणा कैंटीन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आय का साधन मिलेगा तथा उनके कौशल को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने भी कैंटीन की शुरुआत को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसे अवसर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिसर में कैंटीन शुरू होने से यहां आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जाने से उन्हें रोजगार के साथ-साथ अपने कार्य को आगे बढ़ाने का अनुभव भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समाज और सरकार दोनों की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कैंटीन के शुभारंभ के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कैंटीन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संचालन से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कैंटीन में उपलब्ध सुविधाओं तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।
?मां पूर्णागिरि कैंटीन? के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए जाने से स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कैंटीन के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर का उपयोग करते हुए आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। नगर पालिका परिसर में इस प्रकार की सुविधा शुरू होने से कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को भी आसानी से जलपान एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा, परियोजना निदेशक, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार तथा एनआरएलएम से वंदना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्रेश चौहान, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, अनस अंसारी, सुनीता सिंह, जगन्नाथ लोधी, पंकज तिवारी, नितिन सक्सेना, प्रतीक अग्रवाल, सुरेश लोधी, एहतिशाम वली खां, इमरान अंसारी सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।