नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने लगवाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण। श्री परम अक्रिय धाम में लगा शिविर,मोतियाबिंद के मरीजों का होगा निःशु

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने लगवाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

श्री परम अक्रिय धाम में लगा शिविर,मोतियाबिंद के मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन।


पीलीभीत में खमरिया पुल स्थित बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के आश्रम श्री परम अक्रिय धाम पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण कराया।एसआरएमएस,भोजीपुरा से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में विशेष रूप से नेत्र रोगियों की जांच की गई। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उनका पंजीकरण किया गया। पंजीकृत मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन एसआरएमएस भोजीपुरा के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।
चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और समय पर उपचार की सलाह दी।
शिविर में एसआरएमएस के डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. मेनका शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल, डॉ. दिव्यांशु सिंह, टक्कन अहमद, देवेंद्र पाल, विशाल गंगवार, मोहित गंगवार, तेजपाल व सोनी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभासद चैतन्य गंगवार, सुनीता सिंह, विपिन गंगवार, साकेत सक्सेना, भाजपा नेता अमनदीप मिश्रा, पूर्व प्रधान बीपी सिंह, मास्टर छविनाथ, ठाकुर ओमकार सिंह, डॉ. बांकेलाल गंगवार, डॉ. दिनेश वैद्य, विपिन मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, राहुल शर्मा, दिनेश गंगवार, दीप अग्रवाल, आकाशदीप शर्मा, रोहित रॉय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।