* भारत में " मटकी फोड़ लीग " सीजन -2 का भव्य आगाज *

भारत के 5500 साल पुराने खेल को आधुनिक खेल प्रतियोगिता का स्वरूप देने वाली मटकी फोड़ लीग ( MPL) सीजन-2 का आगाज हो गया है। लीग को लेकर आज एनएससीआई क्लब, मथुरा रोड, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में MPL के आधिकारिक एंथम साँग ?गोविंदा आला रे...? और आधिकारिक मैस्कॉट ?मटकू? का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि MPL सीजन-2 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, वेव्स ओटीटी तथा प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यू-ट्यूब चैनल पर 3 और 4 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सूरजमल विहार, में आयोजित किया जायेगा।

26 गोविंदा टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि इस वर्ष मटकी फोड़ लीग में 26 गोविंदा टीमों, जिसमें लड़कों और लड़कियों की टीमें शामिल होंगी, के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मटकी फोड़ने की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक खेल प्रतियोगिता के रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन, साहस, नेतृत्व, शारीरिक क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि MPL का उद्देश्य केवल मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा को खेल की आधुनिक भाषा में नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यही कारण है कि इस आयोजन को युवाओं के लिए रोमांचक, प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान MPL के आधिकारिक एंथम साँग भी लॉन्च किया गया। इस एंथम सांग को बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर रोमी ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने फिल्म ?मिर्जापुर? और ?उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक? सहित कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
जोशीले संगीत और ?गोविंदा आला रे...? के उत्साह से भरपूर यह एंथम साँग MPL के रोमांच को नई ऊर्जा देगा। आयोजकों का कहना है कि एंथम साँग के माध्यम से देशभर के युवाओं को भारतीय संस्कृति, भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और पारंपरिक खेलों से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

दिल्ली की सड़कों पर संदेश लेकर निकलेगा MPL का ?मटकू?
MPL के को-फाउंडर श्री मनदीप गोयल ने बताया कि आम जनता, विशेषकर बच्चों और युवाओं को लीग से जोड़ने के लिए डच्स् का आधिकारिक मैस्कॉट ?मटकू? तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि ?मटकू? दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर MPL सीजन-2 के आयोजन का संदेश देगा और दिल्लीवासियों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा। ?मटकू? के माध्यम से आयोजन को एक फैमिली और यूथ-फ्रेंडली स्पोर्ट्स इवेंट के रूप में लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

श्री मनदीप गोयल ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में बच्चों और युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। MPL इसी दिशा में खेल और मनोरंजन के माध्यम से एक सकारात्मक पहल है।
खेल के मैदान में दिखेगा साहस, संतुलन और टीमवर्क
लीग में शामिल गोविंदा टीमें मटकी फोड़ने के दौरान अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन, रणनीति, समन्वय और टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगी। ऊंचाई पर टंगी मटकी तक पहुंचने और उसे फोड़ने के लिए खिलाड़ियों को सामूहिक प्रयास और बेहतरीन तालमेल की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि आईपीएल की तर्ज MPL की टीमें बेची जाएंगी ।