एटा: सरस्वती विद्या मन्दिर जलेसर में हुआ संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन.!

*एटा: सरस्वती विद्या मन्दिर जलेसर में हुआ संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़!✍️*


जलेसर। गुरुवार को नगर के विद्या भारती से सम्बद्ध श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में डीलेश कुमार उपाध्याय ने मंच का संचालन करते हुए सभी मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गिरराज सिंह ने सभी अतिथियों का पटका पहनाते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक जुगेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य अवागढ़ ने अपने वक्तव्य में बताया कि साहित्य का अध्ययन करने से केवल ज्ञानार्जन ही नहीं होता बल्कि भावात्मक अनुभूति भी होती है। विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय मोहन शर्मा ने शुभकामनाए देते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की।

संस्कृति महोत्सव में साहित्य प्रश्नमंच, कथा कथन, आशु भाषण, अन्त्याक्षरी, पत्रवाचन, लोकनृत्य, गीत, मूर्तिकला, चित्रकला आदि में प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम के समापन सत्र में संयोजक द्वारा सभी प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया गया। साहित्य प्रश्न मंच बाल वर्ग में प्रथम जीटी रोड एटा, द्वितीय कासगंज, तृतीय अवागढ़, साहित्यिक प्रश्न मंच किशोर वर्ग में विद्या मंदिर जलेसर प्रथम, जीटी रोड एटा द्वितीय, कासगंज तृतीय तथा तरुण वर्ग में कासगंज प्रथम। गंजडुंडवारा द्वितीय। जीटी रोड एटा तृतीय, कथा-कथन में प्रथम स्थान गंजडुंडवारा, द्वितीय कासगंज, तात्कालिक भाषण में किशोर वर्ग में बहन रागिनी जलेसर प्रथम, तरुण वर्ग में अनुष्का सिंह गंजडुंडवारा, मूर्ति कला बाल वर्ग में कासगंज प्रथम, एटा द्वितीय एवं अवागढ़ तृतीय, किशोर वर्ग में प्रथम कासगंज, द्वितीय एटा, तृतीय जलेसर, गीत में प्रथम स्थान बाल वर्ग में प्रथम कासगंज, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान एटा, चित्रकला बाल वर्ग में प्रथम एटा, द्वितीय जलेसर, तृतीय अवागढ़, किशोर वर्ग चित्रकला में प्रथम स्थान जलेसर, अन्त्याक्षरी बाल वर्ग में प्रथम जलेसर, द्वितीय गंजडुंडवारा, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान जलेसर, लोक नृत्य में प्रथम स्थान एटा, द्वितीय स्थान गंजडुंडवारा, आचार्य पत्र वाचन में प्रथम स्थान अनूप शर्मा गंजडुंडवारा, द्वितीय स्थान रवि उपाध्याय जलेसर का रहा। मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा0 विजय गौतम, वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रबन्धक, अजय मोहन शर्मा उपाध्यक्ष, डा0 गिरराज सिंह प्रधानाचार्य आदि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा0 विजय गौतम ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्या भारती से सम्बन्धित सरस्वती विद्या मन्दिर ही ऐसे हैं जिनमें आज भी भारतीय संस्कृति जीवित है यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गागर में सागर भर दिया है उन्होने वर्तमान राष्ट्रपति जी का उदाहरण देते हुए बताया कि असम्भव कुछ भी नहीं है किसी भी कार्य को करने की लगन होनी चाहिए। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ गिरराज सिंह ने सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु व आचार्या बहिनों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।