एटा/अवागढ: उ.प्र. सरकार ने बढ़ाया राशन डीलरों का कमीशन, राशन डीलरों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार एवं खुशी में बांटी मिठाईयां!

*एटा/अवागढ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाया राशन डीलरों का कमीशन, राशन डीलरों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार एवं ख़ुशी में बाँटी मिठाइयाँ!*


आज आवागढ नगर पंचायत कार्यालय पर �माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राशन डीलरो के कमीशन को 90 रू से बढ़ाकर 125 रू कर दिया गया है। कमीशन में बढ़ोतरी किये जाने की खुशी में राशन डीलरों ने सामूहिक रूप से मिष्ठान वितरण करते हुए योगी सरकार का आभार व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा राशन डीलरों के कमीशन में की गई इस बढ़ोतरी को लेकर सभी राशन डीलरों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आभार व्यक्त करने वालों में सोवरन सिंह लोधीपुर, उदयवीर सिंह बरई, निराले सिंह मकसूदपुर, संतोष कुमार पोंडरी, तेजेंद्र कुमार सिंह महकी, रिंकू कठेरिया जरानी कलां, मोनू ठाकुर उडेरी, सुशील कुमार आवागढ, सतेंद्र भाष्कर मजरा जात, तिलक सिंह टिकाथर, पंडितजी मिर्जापुर, श्यामवीर सिंह वीरनगर, मेघराज सिंह नरौरा एवम अन्य लोग उपस्थित रहे!


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।