मनवाल और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर छह ट्रेनों का दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव

दिल्ली। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने मनवाल और शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर छह ट्रेनों को दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था निर्धारित तिथियों से प्रभावी होगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा?नई दिल्ली को मनवाल स्टेशन पर 23 अगस्त 2026 से रात 8:40 से 8:42 बजे तक ठहराव मिलेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12445 नई दिल्ली?श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 23 अगस्त से मनवाल स्टेशन पर सुबह 6:05 से 6:07 बजे तक रुकेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी?भगत की कोठी को 23 अगस्त से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर सुबह 10:01 से 10:03 बजे तक ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी?जम्मूतवी भी इसी स्टेशन पर 23 अगस्त से सुबह 4:40 से 4:42 बजे तक रुकेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12208 जम्मूतवी?काठगोदाम को 23 अगस्त से शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर रात 12:18 से 12:20 बजे तक तथा गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम?जम्मूतवी को 25 अगस्त 2026 से सुबह 7:50 से 7:52 बजे तक दो मिनट का ठहराव मिलेगा।

रेलवे के इस निर्णय से इन क्षेत्रों के यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव से संबंधित नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।