बीना स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग से रेल परिचालन प्रभावित, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे

प्रयागराज। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को बीना स्टेशन से जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में कई ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों के बीना स्टेशन पर ठहराव का समय अस्थायी रूप से घटाया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार कार्य के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न चरणों में कार्य किया जाएगा।

कई ट्रेनों के बदले मार्ग

बीना होकर चलने वाली कई ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया को 9, 12 और 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर 9 और 11 अक्टूबर को मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर को 10, 11 और 13 अक्टूबर तथा गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर को 10, 12 और 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 19165, 19166, 19167 और 19168 समेत कई ट्रेनों को सितंबर से अक्टूबर के बीच गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी अथवा गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना मार्ग से संचालित किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया और 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस को 7 से 14 अक्टूबर तक कटनी-जबलपुर-इटारसी मार्ग से चलाया जाएगा।

बीना स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव केवल दो मिनट

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के दौरान परिचालन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कई ट्रेनों के बीना स्टेशन पर ठहराव समय में अस्थायी कटौती की गई है। अब इन ट्रेनों का ठहराव पांच या दस मिनट के स्थान पर केवल दो मिनट रहेगा।

इनमें गाड़ी संख्या 14115 डॉ. अंबेडकरनगर-प्रयागराज, 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर, 15029 गोरखपुर-पुणे, 19322 राजेंद्र नगर-इंदौर, 19314 पटना-इंदौर, 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल, 22586 गांधीनगर कैपिटल-बनारस, 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकरनगर, 14320 बरेली-इंदौर, 20413 वाराणसी-इंदौर और 20415 वाराणसी-इंदौर सहित कई ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा 22585 बनारस-गांधीनगर कैपिटल, 12943 वलसाड-कानपुर सेंट्रल, 12944 कानपुर सेंट्रल-वलसाड, 20416 इंदौर-वाराणसी, 20414 इंदौर-वाराणसी, 19321 इंदौर-पटना, 19305 डॉ. अंबेडकरनगर-कामाख्या, 19313 इंदौर-पटना और 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु के बीना स्टेशन पर भी निर्धारित अवधि में ठहराव दो मिनट का रहेगा।

आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से भी बदलेगा परिचालन

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते भी कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 12943 वलसाड-कानपुर सेंट्रल को 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-मानिकपुर-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक को 14 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर-इटारसी मार्ग से संचालित किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 22589 बनारस-हडपसर को 2 से 14 अक्टूबर तक बनारस-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-जबलपुर-इटारसी होकर चलाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर को 14 अक्टूबर, जबकि 12174 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक और 11408 लखनऊ-पुणे को 15 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर का मार्ग भी 14 अक्टूबर को बदला रहेगा।

दो ट्रेनों को किया जाएगा रीशेड्यूल

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 12174 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक को 13 अक्टूबर को प्रतापगढ़ स्टेशन पर 120 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक को भी 13 अक्टूबर को छपरा स्टेशन से 120 मिनट रीशेड्यूल किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान समय का विशेष ध्यान रखें। यात्रा की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस का उपयोग किया जा सकता है।