नरवल-कच्चा मकान भर-भरा कर गिरा बुजुर्ग महिला दबी......

नरवल में बारिश से कच्चा मकान गिरा महिला दबी
:-मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला......
नरवल। जनपद कानपुर नगर के नरवल तहसील क्षेत्र के तिलसहरी ग्राम पंचायत के मजरा सरांय गांव में शनिवार की मध्यरात्रि भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया इस हादसे में मकान के अंदर मौजूद शशि मिश्रा जो स्वर्गीय संतोष मिश्रा की पत्नी हैं मलबे में दब गईं मकान गिरते ही जोर से आवाज हुई जिससे पड़ोसियों की नींद खुल गयी और समय रहते ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग महिला को मिट्टी के नीचे से सकुशल निकाल लिया ग्रामीणों के अनुसार शादी से मात्र चार वर्षों के अंदर ही शशि मिश्रा विधंवां हो गयी थी तब से अकेले जिंदगी काट रही हैं।
मकान गिरने की तेज आवाज और महिला की चीख-पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया शशि मिश्रा ने बताया कि उनके पति संतोष मिश्रा का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है और उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है उन्होंने यह भी बताया कि उनका मकान काफी समय से जर्जर हालत में था साथ ही शशी के पास खेती भी नहीं है इस लिए उसी पुराने जर्जर मकान मे रहना उनकी मजबूरी बन चुकी है मकान गिरने के बाद अब उनके पास शर ठकने को एक छप्पर तक नही है और बारिश ने उसकी स्थिति और खराब कर दी थी अब उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शनिवार को इस घटना की जानकारी नहीं मिली थी लेकिन रविवार को उन्हें मामले की सूचना प्राप्त हुई है अधिकारियों के अनुसार मौके पर एक टीम भेज कर मकान गिरने और महिला के हुए नुकसान की जांच कराई जाएगी जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी यदि शशि मिश्रा सरकारी आवासीय कॉलोनी योजना की पात्र पाई जाती हैं तो नियम अनुसार उन्हें आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।