अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और प्रभावित

जयपुर। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर रेल परिचालन को बेहतर बनाने के लिए अंबलियासन-जगुदण-महेसाणा-भांडू मोटीदाऊ स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कार्य के कारण कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ रेलसेवाओं को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द

14 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 79437 महेसाणा-आबूरोड और 79438 आबूरोड-महेसाणा रेलसेवा पूरी तरह रद्द रहेगी।

दो रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द

ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती 13 अगस्त को जोधपुर से रवाना होकर केवल आबूरोड तक संचालित होगी। इसके चलते आबूरोड-साबरमती के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर 14 अगस्त को साबरमती के बजाय आबूरोड से रवाना होगी। यानी साबरमती-आबूरोड के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

आठ ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर 14 अगस्त को साबरमती-कलोल-कटोसन रोड-महेसाणा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

04173 प्रयागराज-वेरावल 13 अगस्त को पालनपुर-भीलड़ी-वीरमगाम होकर चलेगी। वहीं 14860 जोधपुर-दादर 14 अगस्त को महेसाणा-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

19408 लालगढ़-साबरमती 13 अगस्त को महेसाणा-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती होकर चलेगी। 20626 भगत की कोठी-चेन्नई एग्मोर 14 अगस्त को महेसाणा-कटोसन रोड-कलोल के रास्ते संचालित होगी।

योगा एक्सप्रेस और दौलतपुर चौक ट्रेन भी परिवर्तित मार्ग से

ट्रेन संख्या 19031 साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश 14 अगस्त को साबरमती-कलोल-कटोसन रोड-महेसाणा-पाटन-भीलड़ी-पालनपुर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में सिद्धपुर और ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

वापसी में ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती 13 अगस्त को पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-महेसाणा-कटोसन रोड-कलोल-साबरमती होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का सिद्धपुर और ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19412 दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल 13 अगस्त को पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-महेसाणा-कटोसन रोड-कलोल होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में सिद्धपुर और ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

रेलवे के अनुसार ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली से रेल परिचालन की क्षमता और दक्षता में सुधार होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि 13 और 14 अगस्त को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और परिवर्तित मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।