पीलीभीत के गजरौला में भीषण सड़क हादसा,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट /राजेश गुप्ता लोकेशन/थाना गजरौला, पीलीभीत
Mo 9719672910


पीलीभीत के गजरौला में भीषण सड़क हादसा,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत।


पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है।एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई है।

घटना 12 अगस्त 2026 रात करीब 1:45 बजे की है,जगह गजरौला थाना क्षेत्र का गढ़ा जंगल की है,सूचना मिलते ही थाना गजरौला प्रभारी ब्रजवीर सिंह मय पुलिस बल और सीओ नगर अमरनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे।

हादसे में विकास कुमार उम्र 23 वर्ष और विशाल उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दोनों पीलीभीत के ग्राम जमुनिया खास के रहने वाले थे।पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मौके से टूटी हुई बाइक UP26Z 7350 और एक अन्य नंबर प्लेट UP22BT2336 मिली।जांच में पता चला कि ये नंबर एक ट्रक का है। टोल डिटेल से पता चला कि हादसे के समय ये ट्रक पीलीभीत से पूरनपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस अब ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।

बाइट - सीओ नगर अमरनाथ वर्मा के द्वारा बताया गया है रात 1:45 बजे सूचना मिली थी। मौके पर 2 लोग घायल मिले जिन्हें अस्पताल भेजा गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।