कांवड़ यात्रा को लेकर दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट, काली माता मंदिर पर तैनात की गई फायर टीम

कांवड़ यात्रा को लेकर दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट, काली माता मंदिर पर तैनात की गई फायर टीम

एसपी बिजनौर के आदेश पर सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

बिजनौर। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी बिजनौर के आदेश तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में शनिवार, 8 अगस्त को फायर स्टेशन बिजनौर की टीम को कांवड़ ड्यूटी के लिए काली माता मंदिर, झालू रोड बिजनौर पर तैनात किया गया।

फायर टीम की तैनाती का उद्देश्य कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसी भी संभावित अग्निकांड की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करना है। मौके पर अग्निशमन विभाग की मौजूदगी से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

अग्निशमन विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग की मुस्तैदी से कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है।