आज दिनांक- 06.08.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली में एक जर्जर मकान गिरने की घटना हुई, जिसमें 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, ।

आज दिनांक- 06.08.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली में एक जर्जर मकान गिरने की घटना हुई, जिसमें 06 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 01 व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सभी मृतकों के शवों को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट।राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद अलीगढ़ से अपनी जनसभा छोड़कर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ के अलीगंज में सीधे पहुँच कर हादसे की स्वयं निगरानी की थी। जाँच टीम गठित की थी। जाँच टीम की रिपोर्ट आने के बाद दिखाने के लिए कुछ विभाग के अधिकारियों को निलंबित किया गया था। साथ ही सूबे के सभी जनपदों में उन कामर्शियल बिल्डिंग्स की जाँच के लिए निर्देश दिए गए थे जो मानक के विपरीत संचालित हो रहे थे। परंतु वो सब दिखावे के लिए था जो चंद दिनों में स्वतः समाप्त हो गया।आज प्रतापगढ़ शहर में एक ही परिवार से छः लोग सोते समय अपनी जान गंवा दिये हैं। अब जिला प्रशासन और शासन सहित जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा और घड़ियालू आंसू बहाये जाने का नाटक किया जाएगा। दो चार दिन बाद इसे भी भुला दिया जाएगा। फिर नये हादसे का इंतजार किया जाएगा। यही असलियत है जो कहने व सुनने में बुरा लगता है।