उर्स मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 8 अगस्त को चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

बरेली। उर्स मेले में श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 8 अगस्त 2026 को दो जोड़ी उर्स मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से बरेली, इज्जतनगर, लालकुआं और पीलीभीत मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05319/05320 इज्जतनगर?लालकुआं?बरेली सिटी उर्स मेला स्पेशल तथा 05321/05322 बरेली सिटी?पीलीभीत?इज्जतनगर उर्स मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 8 अगस्त को एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।

इज्जतनगर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन भोजीपुरा, अटामांडा, देवरनियां, बहेड़ी, किच्छा और पंतनगर होते हुए लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन लालकुआं से चलकर इज्जतनगर के रास्ते बरेली सिटी तक जाएगी।

इसी तरह दूसरी स्पेशल ट्रेन बरेली सिटी से इज्जतनगर, भोजीपुरा, सेथल, बिजौरिया, शाही और अन्य स्टेशनों से होकर पीलीभीत पहुंचेगी तथा वापसी में पीलीभीत से चलकर इज्जतनगर होते हुए बरेली सिटी तक यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि उर्स मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त कर वैध टिकट के साथ यात्रा करें।