चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ रेल सेवाओं में बदलाव, यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा 'डी' केबिन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अक्टूबर माह में कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में अधिक सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।

रेलवे के अनुसार संबलपुर?जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) 6 और 8 अक्टूबर 2026 को, जबकि जम्मू तवी?संबलपुर एक्सप्रेस (18310) 9 और 11 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इसके अलावा नई दिल्ली?भुवनेश्वर एक्सप्रेस (20818) 4 और 11 अक्टूबर 2026 को तथा पुरी?योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) 12 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ सेवा 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे का कहना है कि यह कार्य रेल संरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा भविष्य में सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।