आरआरबी ग्रुप-डी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल का लखीमपुर और गोला गोकरननाथ में अतिरिक्त ठहराव

गोरखपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले से संचालित 05185/05186 मऊ?बरेली?मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन को लखीमपुर और गोला गोकरननाथ स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।

रेलवे के अनुसार 05185 मऊ?बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष 03 अगस्त 2026 से लखीमपुर स्टेशन पर रात 00:35 बजे पहुंचेगी और 00:37 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गोला गोकरननाथ स्टेशन पर 01:10 बजे पहुंचकर 01:12 बजे रवाना होगी।

वहीं, 05186 बरेली?मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष 04 अगस्त 2026 से गोला गोकरननाथ स्टेशन पर 20:20 बजे पहुंचकर 20:22 बजे तथा लखीमपुर स्टेशन पर 20:51 बजे पहुंचकर 20:53 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन के इस फैसले से परीक्षा देने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। अतिरिक्त ठहराव के कारण उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस लौटने में अधिक सुविधा मिलेगी। रेलवे लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।