पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय अस्ती के विद्यार्थियों  को स्टेशनरी वितरण किया

जनपद फतेहपुर के मॉडल प्राथमिक विद्यालय अस्ती मे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मंगलिक के कर कमल द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रशंसा की साथ ही वहां के 200 छात्रों को स्टेशनरी वितरित की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने व अनुशासन का पालन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के कार्यों की प्रशंसा की व उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने हेतु बधाई दी।विद्यालय की सुसज्जित लाइब्रेरी, एक्टिविटी हॉल, किचन गार्डन, बच्चों की कक्षाओं व स्वच्छ ,सुंदर विद्यालय का वातावरण सराहना किया उन्होंने विद्यालय के बच्चों को आगे भी सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया।