कांवड़ आस्था और श्रद्धा का पर्व है, हुड़दंग और नशे का नहीं : हिन्दू जागरण युवा प्रमुख ब्रजप्रान्त / जिलाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी मैनपुरी विनय सिंह चौहान

कांवड़ आस्था और श्रद्धा का पर्व है, हुड़दंग और नशे का नहीं : हिन्दू जागरण युवा प्रमुख ब्रजप्रान्त / जिलाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी मैनपुरी विनय सिंह चौहान
मैनपुरी। समाजसेवी विनय चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का प्रतीक है। यह पवित्र यात्रा श्रद्धालुओं को संयम, सेवा, सद्भाव और धार्मिक मर्यादाओं का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान नशाखोरी, हुड़दंग और अनुशासनहीनता जैसी गतिविधियां इस पावन परंपरा की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए और सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान शालीनता, अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखना चाहिए।
विनय चौहान ने सभी कांवड़ियों और युवाओं से अपील की कि कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न करें तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ आस्था और श्रद्धा का पर्व है, न कि हुड़दंग और नशे का।