पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से कार गैराज में लगी भीषण आग,6 कारें जलकर हुई खाक। फायर सर्विस ने 4 बजे सुबह पाया काबू,कोई जनहानि नहीं,  सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना के संबंध में जानकारी

रिपोटर /राजेश गुप्ता
लोकेशन/JMB तिराहा, थाना जहानाबाद,पीलीभीत

पीलीभीत में शॉर्ट सर्किट से कार गैराज में लगी भीषण आग,6 कारें जलकर हुई खाक।

फायर सर्विस ने 4 बजे सुबह पाया काबू,कोई जनहानि नहीं,

सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।


पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के JMB तिराहे के पास एक कार रिपेयरिंग गैराज में देर रात शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण भीषण आग लग गई है।शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में रिपेयरिंग के लिए गैराज में खड़ी 6 कारें जलकर खाक हो गईं हैँ।सूचना पर पहुंची फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।

कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना 2-3 अगस्त 2026 की रात करीब 4:00 बजे की है।JMB तिराहे के पास स्थित यावर खान पुत्र सिराज हसन खान निवासी छोटा खुदागंज के कार रिपेयरिंग गैराज में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि गैराज में रिपेयरिंग के लिए खड़ी 06 कारें उसकी चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।