पीलीभीत में शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाले व्यक्ति की नहर में डूब कर हुई मौत। बीती शाम से हो गया था लापता। आज प्रातः नहर से शव मिलने पर मची सनसनी, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत
Mo 9719672920

शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाले व्यक्ति की नहर में डूब कर हुई मौत।

बीती शाम से हो गया था लापता।
आज प्रातः नहर से शव मिलने पर मची सनसनी, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र की ग्राम कंजानाथ पट्टी में नहर किनारे सड़क पर एक शराबी युवक ने शराब पीकर पहले तो हंगामा किया और फिर बाद में अचानक से लापता हो गया।आज सुबह शराबी युवक का शब नहर से बरामद होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेज दिया है।पुलिस के द्वारा मीडिया को बताया गया है गांव कंजानाथ पट्टी का रहने वाला 45 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र कालीचरन अपने घर से शराब के नशे में भैंस को नहलाने के लिए नहर के पास आया था और कल शाम 7:00 बजे वह लापता हो गया था आज प्रातः उसका शव नहर से बरामद किया गया है।पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रामप्रसाद की अचानक से मृत्यु हो जाने पर परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है।बहीं ग्रामीणों ने बताया है कि कल रामप्रसाद शराब के नशे में सड़क पर हंगामा करता रहा और अचानक से लापता हो गया था,इसका आज शव नहर से मिला है।