आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

डी.एस.टी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही

पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभपुरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किये। आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डी.एसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में जिला विशेष टीम की सूचना पर थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना उ.नि.के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान डी.एस.टी टीम पर फायरिंग कर भागे अभियुक्त प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ जिला चित्तौडगढ को नाकाबंदी के दौरान रोकने पर पुनः पुलिस जाब्ता पर फायरिंग करने से पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जो घायल होकर सरकारी अस्पताल में जैर ईलाज है।
उक्त प्रभुसिंह थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूध मारपीट,हत्या का प्रयास ,डकैती, आर्म्स एक्ट ,हत्या व चोरी आदि के कई प्रकरण दर्ज है। एवं विश्वसनीय सूत्रो से पता चला कि उक्त शक्स प्रभुसिंह अजयराज सिंह गैंग का सदस्य है। जिसकी पिछले साल बजरी गैंगवार में हत्या कर दी थी। जिसमें हत्या के आरोपी ईश्वर सिंह व भैरू झोपडा गैंग के लोगो को कुछ दिन पहले प्रभुसिंह के द्वारा जान मारने की धमकी दी थी। व उनको जान से मारने की फिराक में था इस समय ईश्वर सिंह अजय राज सिंह हत्याकांड में पैरोल पर बाहर है। जिससे जिले में गैंगवार होने की संभावना है। इसके पास हथियार होने की भी डीएसटी टीम के पास पूर्व सूचना थी जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस, 2 फायर किये कारतूस खाली केस व एक मोटर साईकिल बरामद की गई। उक्त घटना पर प्रभुसिंह के विरूध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
डीएसटी टीमः- एएसआई सुरज कुमार प्रभारी डीएसटी टीम, कानि वीरेन्द्र व देवेन्द्र
रामावतार , सुनील , दुर्गेश ,हेमराज ,जोगेन्द्र ,साहिल व मुकेश
थाना शंभूपुरा- धर्मराज मीना थानाधिकारी थाना शंभूपुरा मय टीम एएसआई महावीर कुमार, मुकेश ,रामकिशन , महेन्द्र नैन