सावन के पावन महिने में श्रृद्धालुओं के सुविधाएं को लेकर एसएसबी व पुलिस द्वारा वन क्षेत्र में संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत- नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज से महाकालेश्वर मंदिर एवं जटाशंकर मंदिर तक वाल्मीकि नगर थाना पुलिस और गंडक बराज सीमा पर तैनात एसएसबी 21वीं वाहिनी के द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं एसएसबी 21वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया के नेतृत्व में किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर मनोज कुमार कुमार एवं एसएसबी गंडक बराज के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में प्राचीन काल से स्थापित आस्था के महा केंद्र जटाशंकर शिव मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष पड़ोसी राज्य उत्तर- प्रदेश, नेपाल और बिहार के दूर-दराज से सावन महीने में जलाभिषेक के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि व्यवस्था निर्धारण को लेकर संयुक्त रूप से यह पेट्रोलिंग किया गया है। ताकि भय मुक्त माहौल का निर्माण किया जा सके।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न करने वालें के साथ सख्ति से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कांवरिया और भक्तों की आने वाली भीड़ को देखते हुए सभी चौक चौराहों पर महिला व पुरुष पुलिस बल को सादे लिबास में भी तैनात किया जाएगा। वही महाकालेश्वर घाट के समीप सोनहा घाट पर सावन के पावन महीने में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्नान स्थलों का निरीक्षण किया गया।साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई।ताकि भक्तों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि असुविधा से दो चार नहीं होना पड़े।इस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, एसएसबी के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया, थाने के एएसआई दिलीप कुमार के अलावा पुलिस बल तथा एसएसबी 21वीं वाहिनी के कई जवान मौजूद रहे।