पीलीभीत में खाकी पर गंभीर आरोप: चौकी प्रभारी अमर सिंह और सिपाही रोहित पर मारपीट और 13 हजार की वसूली का गंभीर आरोप लगा है। मारपीट के शिकार पीड़ित ने एसपी सुकीर्ति माधव को दी शिकायत, जांच की मांग। प

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


पीलीभीत में खाकी पर गंभीर आरोप: चौकी प्रभारी अमर सिंह और सिपाही रोहित पर मारपीट और 13 हजार की वसूली का गंभीर आरोप लगा है।
मारपीट के शिकार पीड़ित ने एसपी सुकीर्ति माधव को दी शिकायत,
जांच की मांग।
पुलिस द्वारा मारपीट की घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

पीलीभीत थाना जहानाबाद क्षेत्र की परेवा वैश्य चौकी क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी मो0 जफर पुत्र नजीर अहमद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी अमर सिंह और सिपाही रोहित ने 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक उसे चौकी पर बैठाकर मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि 24.07.2026 को दोपहर 3 बजे दोनों पुलिसकर्मी घर आए और मामूली विवाद में चौकी चलने को कहा।कपड़े बदलने की बात पर वे आग बबूला हो गए और घर से घसीटकर ले गए। आरोप है कि गांव के मुख्य चौराहे और रास्ते में भी मारपीट की गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है।

शिकायत में आगे कहा गया है कि 3 दिन तक चौकी पर बैठाए रखने के बाद दोनों ने मामला निपटाने के लिए पहले 15 हजार रुपये मांगे। बाद में 2000 कम करके 13 हजार रुपये ले लिए। 27.07.2026 को शांति भंग में चालान भी कर दिया गया। आरोपियों ने शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने एसपी से दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।