अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस में एक माह तक लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 19612/19614 अमृतसर अजमेर एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के इस फैसले से ट्रेन में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट मिल सकेगी। साथ ही प्रतीक्षासूची (वेटिंग लिस्ट) में कमी आने की उम्मीद है और यात्रियों का सफर पहले से अधिक आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा।

यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण एवं संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी उद्देश्य से समय-समय पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।