राज्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मण्डी समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न। मण्डी अवसंरचनाओं को बनाया जाए और बेहतर, समिति की कोई सड़क न रहे बदहाल- दिनेश प्

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


राज्यमंत्री की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ मण्डी समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

मण्डी अवसंरचनाओं को बनाया जाए और बेहतर, समिति की कोई सड़क न रहे बदहाल- दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री मंत्री

हाईटेक नर्सरी एवं मण्डी के कार्यों सहित 27 परियोजनाओं का किया लोकार्पण।

कृषक किसी भी मौसम में बीज देकर हाईटेक नर्सरी में करा सकते हैं पौध तैयार।

ड्रेगन फ्रूट, स्ट्राबेरी की खेती करने हेतु दिया जा रहा अनुदान- ज्ञानेंद्र सिंह जिलाधिकारी

पीलीभीत में दिनेश प्रताप सिंह,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात, उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद पीलीभीत में भ्रमण किया गया।राज्यमंत्री की अध्यक्षता में गाॅधी सभागार में मण्डी समिति के अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में संचालित योजनाओं का कृषकों में सफल क्रियान्वयन एवं मण्डी समिति के कार्यों सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है।बैठक में मण्डी समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मण्डी में कोई भी निराश्रित गौवंश घूमता न पाया जाए।मण्डी में आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए।मण्डी अवसंरचनाओं को और बेहतर बनाऐं,मण्डी समिति की सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण हेतु मा0 जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।मण्डी समिति की कोई भी सड़क बदहाल न रहे।मण्डियों से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने की दिशा में पीपी माॅडल पर कार्य करें।
बैठक का समापन होने के उपरान्त मा0 राज्यमंत्री ने मण्डी समिति पीलीभीत में उद्यान विभाग के हाईटेक नर्सरी एवं मण्डी के कार्यों सहित 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि पिछले कुछ वर्षों से सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण बहुत परिवर्तन महसूस हो रहा है। उन्होंने मसालों, फूलों, औषधियों फसलों, ड्रेगन फ्रूट, स्ट्राबेरी आदि औद्यानिक फसलों की खेती पर जोर देते हुये कहा कि पीलीभीत में कृषि उपज निर्यात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। जेवर एयरपोर्ट कृषि उत्पाद निर्यात में अहम भूमिका निभाएगा। पीलीभीत की उपज को दुनिया के दूसरे देशों में पहुंचाने का कार्य एक्सपोर्ट प्रमोशन केन्द्र बनाकर किया जायेगा।अभी एक्सपोर्ट प्रोमोशन बोर्ड लखनऊ में संचालित है शीघ्र ही पीलीभीत में भी निर्यात हेतु केन्द्र खोलने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने शहर के लोगों को भी खेती से जुड़ने की सलाह देते हुये कहा कि अपनी बालकनी/छत पर सब्जियां उगाएं, उद्यान विभाग इस कार्य में आपकी सहायता करेगा।उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर ड्रिप सिंचाई, पाॅलीहाउस की जानकारी देते हुये उस पर दिये जाने वाले अनुदान के बारे में बताया।
कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित हाईटेक नर्सरी के बारे में बताया गया कि कृषक किसी भी मौसम में बीज देकर पौध तैयार करवा सकते है। उद्यान विभाग में संचालित कार्यक्रमों यथा-उद्यान रोपण, शाकभाजी बीज, मशरूम उत्पादन एवं मौन पालन, मशीनीकरण, अच्छी गुणवत्तायुक्त पौध हेतु क्रय कर आय को दोगुनी करने हेतु सुझाव दिया गया। मशरूम की खेती करने पर उद्यान विभाग द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। मशरूम उत्पादन कृषक अपने घर पर ही कर सकता है, इससे कृषक घर बैठे लाखों रूपये कमा सकता है। विभाग द्वारा ड्रेगन फ्रूट, स्ट्राबेरी की खेती करने हेतु अनुदान दिया जा रहा है एवं कृषकों को निःशुल्क शाकभाजी बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषकों को कम लागत वाली औद्यानिक फसलों की खेती करने हेतु कृषकों को सुझाव दिया गया है।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के कृषकों को सम्बोधित कर औद्यानिक खेती करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा,विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द,मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, उप निदेशक, उद्यान, बरेली मण्डल, बरेली धर्मपाल यादव, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह, बरेली, शाहजहाॅपुर, बदायूॅ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे हैं।