"एक पेड़ पिता के नाम" अभियान के तहत आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आलापुर , अंबेडकर नगर || विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम कबिरहा में "एक पेड़ पिता के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम के पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महारानी दुर्गावती सेवा सदन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंधक रामू गोंड के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वर्गीय राम आधार विश्वकर्मा की स्मृति में आम का पौधा रोपित किया गया तथा ग्रामीणों को आम के पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रामू गोंड, लक्ष्मीकांत गोंड, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा एवं रामफेर विश्वकर्मा सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।