पश्चिम रेलवे के दोहरीकरण कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें आंशिक रद्द और रेगुलेट

जयपुर। पश्चिम रेलवे के अलियावाडा?हापा?जामनगर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कई रेल सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों का विवरण जारी किया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 19575 ओखा?नाथद्वारा एक्सप्रेस 29 जुलाई और 5 अगस्त 2026 को ओखा के स्थान पर राजकोट से संचालित होगी। इस दौरान यह ट्रेन ओखा?राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19576 नाथद्वारा?ओखा एक्सप्रेस, जो 6 अगस्त 2026 को नाथद्वारा से रवाना होगी, केवल हापा तक ही संचालित होगी। इस कारण हापा?ओखा खंड में यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से विलंबित भी रहेगा। ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर?मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 24 जुलाई को मार्ग में 30 मिनट, ट्रेन संख्या 19576 नाथद्वारा?ओखा एक्सप्रेस 31 जुलाई को 4 घंटे 10 मिनट, जबकि ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर?दिल्ली सराय एक्सप्रेस 1 अगस्त को 1 घंटे तक रेगुलेट की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और संशोधित समय-सारणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। रेलवे का कहना है कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध होगा।