योगी की पुलिस से गौकशी के बदमाशों से हुई खूनी मुठभेड़। पीलीभीत पुलिस की गोकशी मामले में दर्ज मुकदमा के वांछित गोकश बदमाशों के साथ हुई पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़। पुलिस चेकिंग अभियान के द

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

योगी की पुलिस से गौकशी के बदमाशों से हुई खूनी मुठभेड़।

पीलीभीत पुलिस की गोकशी मामले में दर्ज मुकदमा के वांछित गोकश बदमाशों के साथ हुई पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़।

पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान गोकश बदमाशों ने पुलिस पर कर दिया जानलेवा हमला।

पुलिस के द्वारा स्वयं की रक्षा करते हुए गौकश बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए बदमाशों पर की गई फायरिंग।

पुलिस फायरिंग के दौरान एक गोकश अपराधी कासिम अली के दाहिने पैर में लगी गोली।

फायरिंग के दौरान सिपाही अनुराग के दाहिने हाथ में लगी गोली।

पुलिस के द्वारा घायल कासिम अली पुत्र कल्लू शाह, मोहम्मद राशिद पुत्र बुंदन खान निवासी ग्राम पंसोली थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत और इस्लाम पुत्र अच्चन निवासी मोहल्ला कच्ची हवेली कस्बा एवं थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के द्वारा बदमाशों के पास से अवैध तमंचा,खोखा कारतूस एवं गोकसी के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के द्वारा बदमाशों से जब पूछताछ की गई तो बदमाशों के द्वारा बताया गया है दिनांक 20/21 जुलाई 2026 की रात्रि थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम पंसोली स्थित गन्ने के खेत में एक गोवंशीय बछड़े का वध कर उसके अवशेष फेंक दिए गए थे।

दिनांक 21 जुलाई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जहानाबाद पर इस मामले में धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोब बध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा एसओजी/सर्विलेंस सहित चार टीमों का गठन किया गया,जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर गोकशी की घटना का सफल अनावरण किया है।

बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह,उप निरीक्षक योगेश कुमार,उप निरीक्षक ज्ञान चंद्र, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल अनुराग,हेड कांस्टेबल रतनलाल, हेड कांस्टेबल,सुरेश चंद्र और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे हैं।