एटा: जलेसर विधानसभा में भाजपा बूथ अध्यक्ष बैठक संपन्न, संगठन मजबूत बनाने पर दिया जोर।

*एटा: जलेसर विधानसभा में भाजपा बूथ अध्यक्ष बैठक संपन्न, संगठन मजबूत बनाने पर दिया जोर।*


जलेसर�

प्रदेश भाजपा द्वारा 2027 विधानसभा �चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलों के बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन आज दिनांक 22जुलाई 2026 दिन बुधवार को पटना पक्षी विहार स्थित पाम ट्री रिजॉर्ट में किया गया।�

मुख्य अतिथि एवं अलीगढ़ पूर्व प्रत्याशी मेयर डॉ राजीव अग्रवाल ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों से आवाहन किया कि वह 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें बूथ अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी को पुनर्गठित कर लें ताकि चुनाव के समय परेशानी से बच सकें पन्ना प्रमुखों को भी जिम्मेदारी सौंपे उन्होंने समस्त बूथ प्रमुखों से कहा कि वह मतदाताओं के पास जाकर 2017 से 2025 तक के परिवर्तन दौर की जानकारी दें प्रदेश में कायम कानून के राज की जानकारी दें विपक्ष द्वारा फैलाई जा रहे झूठ की भी जानकारी दें ताकि आम जनता को सही जानकारी मिल सके।�
जलेसर भाजपा विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जलेसर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है वहीं नगर की प्रमुख समस्या रोडवेज डिपो का उद्घाटन अति शीघ्र होने वाला है वही आगरा जलेसर निधौली बरेली राजमार्ग में आ रही सुप्रीम कोर्ट की समस्या का निदान हो चुका है। 31 जुलाई को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होगी उसके उपरांत कार्य प्रारंभ हो जाएगा उन्होंने अन्य समस्याओं के निदान के संबंध में भी जानकारी दी।�

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी अलीगढ़ डॉ राजीव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट रमेश पाल सिंह रामू जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह बनाजी, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा सतेंद्र सिंह जादौन, मण्डल अध्यक्ष अवागढ सुधीर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष जलेसर दिलीप वार्ष्णेय, मण्डल अध्यक्ष नूंह ख़ास आशू ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सकरौली संजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति ,बृज प्रांत पिछला प्रकोष्ठ क्षेत्रीय मंत्री बी एल कुशवाहा, एड. जितेंद्र दिवाकर राहुल मिश्रा राहुल प्रताप सिंह चंद्रपाल वाल्मीकि गौरव वाष्र्णेय पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलेश गोतम � मनोज बजरंगी दिनेश लोधी दर्शन पाल बंटू सुधीर गौतम शशि राठीआशा राघव दिनेश परमार नीटू ठाकुर सोबरन सिंह के अलावा अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।�


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।