बार एसोसिएशन ने नवागत प्रशासनिक अधिकारियों का किया स्वागत, समन्वय पर दिया जोर

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन खेरागढ़ एवं नवागत प्रशासनिक अधिकारियों के बीच शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना रहा।

बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवागत उपजिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार, तहसीलदार सुरभि राय तथा नायब तहसीलदार हरीशंकर दुबे और अनुज दीक्षित का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिकरवार ने की। उन्होंने कहा कि बार और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से आमजन को समयबद्ध एवं सुगम न्यायिक और राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों से अधिवक्ताओं के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने की अपेक्षा भी व्यक्त की।

उपजिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार ने स्वागत के लिए बार एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं के सहयोग से पारदर्शी, सुचारु एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।

बैठक में प्रशासनिक एवं न्यायिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी ने आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव रामवीर सिंह सिकरवार, पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, श्रीनिवास शर्मा, मनोज तोमर, सुरेश पाठक, सुधीर शर्मा, बच्चू राजपूत, महेश श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह, रमेश सिकरवार, राघवेंद्र तोमर, अशोक शर्मा, रघुराज तोमर, रामप्रकाश गालव, हरिचंद पचौरी, सतीश शर्मा, लाखन बघेल, ललित सिकरवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।