पीलीभीत में दर्ज मुकदमा में एफआर लग जाने पर परेशान होकर युवती बीएसएनल के टावर पर हुई सवार। पुलिस पर आरोप लगाते हुए युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो में अपने आप को थाना ज

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672910


पीलीभीत में दर्ज मुकदमा में एफआर लग जाने पर परेशान होकर युवती बीएसएनल के टावर पर हुई सवार।

पुलिस पर आरोप लगाते हुए युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

वायरल वीडियो में अपने आप को थाना जहानाबाद क्षेत्र की निवासिनी बताया और मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

आत्महत्या की धमकी देकर पुलिस को भी खूब छकाया।

बायरल वीडियो में बोली यह मेरी अंतिम वीडियो है।

पुलिस के समझाने पर युवती टावर से नीचे उतरी।

पूरे मामले में सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा के द्वारा मीडिया को विस्तार से जानकारी दी गई है।

सीओ सिटी ने बताया है टावर पर चढ़ी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और युवती ने भी अपने दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बीएसएनएल के टावर पर चढ़ी प्रियंका के मुकदमा की विवेचना को रोककर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत विक्रम दहिया के द्वारा जाँच संपादित की जाएगी,जो भी तथ्य जांच में प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत जनपद के थाना सुनगड़ी क्षेत्र के टीवी जिला अस्पताल के बराबर बीएसएनएल टावर का मामला।