पूरनपुर-खुटार हाईवे से महुआ मार्ग पर तेंदुए की चहल कदमी, क्षेत्र में दहशत का माहौल

पूरनपुर, पीलीभीत। पूरनपुर-खुटार हाईवे पर स्थित गढ़वा खेड़ा से महुआ गुंदे जाने वाले मार्ग पर गुरुवार रात टाइगर दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। टाइगर की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोगों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में भय का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे गोरा गांव निवासी अरवाज कार द्वारा पूरनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह शाहजी खाद भंडार के पास से गोरा जाने वाले मार्ग पर मुड़े तभी उन्हें सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। वाहन की आहट होते ही तेंदुआ सड़क से हटकर पास के खेत में चला गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी।
यह मार्ग गोरा, धनेगा, महुआ गुंदे, रायपुर बिचपुरी, जोगराजपुर, सेहरामऊ उत्तरी, पटिहन, गढ़ा कलां और हमीरपुर सहित कई गांवों को तहसील एवं जिला मुख्यालय से जोड़ताk है। ऐसे में टाइगर की चहलकदमी से प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है।