रैम्प योजना के अंतर्गत वैकल्पिक वित्त (Alternative Finance) पर जनपद पंचायत कोरबा में  कार्यशाला का हुआ आयोजन 

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी) रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत वैकल्पिक वित्त (Alternative Finance) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत, कोरबा में उद्योग संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSIDC) द्वारा एग्रीकल्चरल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (AFC India Limited) के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में चंचल श्रीवास्तव (प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा), अलिनजॉय तिर्की (बीपीएम), संदीप कुमार (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, AFC India Limited) तथा संजय कुमार (वैकल्पिक वित्त विशेषज्ञ, AFC India Limited) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में AFC India Limited की टीम के नौशाद आज़मी, आशीष सिंह एवं निर्मल नेताम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यशाला में महिला उद्यमियों, एफएलसीआरपी (FLCRPs), एरिया कोऑर्डिनेटर्स तथा स्थानीय एमएसएमई उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान रैम्प योजना एवं उसके उद्देश्य, एमएसएमई के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्प, बैंक मूल्यांकन (Appraisal), ऋण आवेदन प्रक्रिया, सरकारी योजनाएँ एवं अनुदान, नकदी प्रवाह (Cash Flow) प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, डिजिटल वित्त, फिनटेक प्लेटफॉर्म तथा महिला उद्यमियों एवं एमएसएमई से संबंधित व्यावहारिक केस स्टडी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।