विदाई पर छलके आंसू: SDO राजेंद्र प्रसाद के तबादले से शुक्लागंज के बिजली कर्मी और जनता भावुक

शुक्लागंज:�

शुक्लागंज: विद्युत उपकेंद्र शुक्लागंज में तैनात उपखंड अधिकारी (SDO) राजेंद्र प्रसाद के तबादले की खबर से कर्मचारियों और स्थानीय जनता की आंखें नम हो गईं। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मौजूद हर कोई बेहद भावुक नजर आया।

समारोह में मुख्य रूप से मौजूद अवर अभियंता (JE) विष्णु शुक्ला और जेई चांद बाबू, जेई अक्षय तिवारी ने एसडीओ राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि साहब ने कभी एक कड़क अधिकारी बनकर नहीं, बल्कि हमेशा एक अभिभावक की तरह पूरी टीम का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में पूरी टीम ने हमेशा जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा।

इस दौरान टीजी-2 (TG2) , रोहित सिंह, अंकुर और सुबोध ने भी एसडीओ साहब के साथ बिताए पलों को याद किया। लाइनमैन ब्रजेश कुमार, भानु मिश्रा, सर्वेश, आसिफ और नरेंद्र सहित सभी बिजली कर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर अपने चहेते अधिकारी को विदाई दी। स्थानीय जनता ने भी बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एसडीओ राजेंद्र प्रसाद का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।