पीलीभीत में प्रेम संबंधों में खटास आने के कारण पैरामेडिकल के छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा को चाकू से हमला कर किया घायल। पीलीभीत जिला अस्पताल में घटी घटना से हड़कंप मचा। मौके पर पहुंची सहायक प

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672910


पीलीभीत में प्रेम संबंधों में खटास आने के कारण पैरामेडिकल के छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा को चाकू से हमला कर किया घायल।

पीलीभीत जिला अस्पताल में घटी घटना से हड़कंप मचा।

मौके पर पहुंची सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल।

अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपित छात्र को कोतवाली पुलिस के हवाले किया।


पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज पीलीभीत में एक छात्रा को प्रेम संबंध में खटास आ जाने के कारण उसके साथी छात्र ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रेम-प्रसंग के चलते दो पैरामेडिकल छात्रों के बीच विवाद हो गया।मंगलवार सुबह हुए इस विवाद में एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आई अस्पताल की एक स्टाफ कर्मचारी को भी चोटें आई हैं।
मूल रूप से बरेली की रहने वाली घायल छात्रा कशिश और आरोपी छात्र सागर दोनों पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल के छात्र हैं।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन हाल ही में उनके संबंधों में खटास आ गई थी।मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे दोनों छात्र सीटी स्कैन कक्ष में मौजूद थे।इसी दौरान किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।अधिक विवाद बढ़ने पर मेडिकल छात्र सागर ने अपनी जेब से चाकू निकालकर छात्रा पर जानलेवा हमला करते हुए छात्रा को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
कमरे से चीख-पुकार सुनकर सीटी स्कैन स्टाफ निधि तुरंत मौके पर पहुंचीं।उन्होंने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें भी चोटें आईं।निधि की मुस्तैदी से छात्रा की जान बच गई।शोर सुनकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी छात्र सागर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।गंभीर रूप से घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है,जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया है।घटना की जानकारी होने पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल मौके पर पहुंचे हैँ।