टनकपुर–अछनेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 सितंबर तक बढ़ा, 55 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे

बरेली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05062/05061 टनकपुर अछनेरा टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह विशेष ट्रेन 16 जुलाई 2026 से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को कुल 55 अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 साधारण द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयर कार) और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। ट्रेन के मार्ग, समय और ठहराव सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इस विस्तारित सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।