'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत अलीगढ़ के सभी फायर स्टेशनों पर हुआ व्यापक पौधारोपण

अलीगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए जनपद अलीगढ़ में "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" अभियान के अंतर्गत अग्निशमन विभाग ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया। अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के आदेश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान के तहत अग्निशमन केन्द्र बन्नादेवी, तालानगरी, गभाना, खैर, इगलास और अतरौली में केन्द्र प्रभारियों एवं विभागीय कर्मचारियों ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अग्निशमन विभाग के इस सराहनीय प्रयास से हरित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। विभाग ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।