*गुण्डरदेही को मिली विकास की नई सौगात, 1 करोड़ के सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

*गुण्डरदेही को मिली विकास की नई सौगात, 1 करोड़ के सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन*

नगर पंचायत गुण्डरदेही द्वारा शनिवार, 04 जुलाई 2026 को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर तथा जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत बघमरा स्कूल में 9 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य, बस स्टैंड के पीछे मछुवारा समिति हेतु 4 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा स्टेडियम स्कूल के पास 1 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि नगर के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों एवं आमजन को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर, पार्षद शैल महोबिया, हरीश निषाद, संतोष नेताम, सेवक महिपाल, एल्डरमैन गोकुल निषाद, चेतन सोनकर, अशोक महोबिया, सोहन सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्द मिडिया से याद राम साहू मो, 9009338660