यात्रियों को बड़ी सौगात: मदार–रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन अब 15 जुलाई तक रोहतक तक चलेगी

यात्रियों को बड़ी सौगात: मदार?रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन अब 15 जुलाई तक रोहतक तक चलेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मदार?रेवाड़ी?मदार स्पेशल रेलसेवा का अस्थायी विस्तार करने का फैसला लिया है। रेलवे के इस निर्णय के तहत यह विशेष ट्रेन अब 03 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक रोहतक तक संचालित की जाएगी, जिससे राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार?रोहतक स्पेशल रेलसेवा 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन मदार से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक?मदार स्पेशल रेलसेवा इसी अवधि में रोहतक से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर 3:20 बजे पहुंचेगी और 3:30 बजे प्रस्थान कर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर और अस्थल बोहर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह अस्थायी विस्तार 03 जुलाई से 15 जुलाई तक लागू रहेगा। इसके बाद 16 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक यह रेलसेवा पुनः मदार?रेवाड़ी?मदार के बीच ही संचालित होगी।

रेलवे का यह फैसला क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक, सुगम और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ संभव हो सकेगी।