मेरा युवा भारत केन्द्र बीकानेर की तरफ सें सन्चालित युवा मण्डल विकास कार्यक्रम का समापन

खाजूवाला ( रामलाल लावा ) युवा मण्डल विकास से राष्ट्र की मुख्या धारा से जुड़ेगा युवा
मेरा युवा भारत केन्द्र बीकानेर की तरफ सें सन्चालित युवा मण्डल विकास कार्यक्रम का समापन्न आज भविष्य कम्प्युटर सेन्टर खाजूवाला पर आयोजित हुवा जिस में क्षेत्र के युवा मंडलों सें जुड़े युवक युवतियों ने भाग लिया राजूराम भाटी ने बताया कि जिला युवा अधिकारी श्री कपिल सैन के निर्देशन में यह युवामण्डल विकास कार्यक्रम खाजूवाला ब्लॉक में 6 सदस्य टीम द्वारा संचालित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा सें जोड़ना है नरेश पडिहार ने बताया की क्षेत्र में 50 नए युवा मण्डल गठित किए गए है जिनकी मेरा भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है मुख्य वक्ता कुलदीप कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को सिंगल विन्डों पलेटफॉर्म से अवगत करवाया तथा मेगा ईवेन्टस और राष्ट्रीय मंच की विस्तृत चर्चा की केरियर पाईट से जीतराम लूणा ने अनुभवात्मक शिक्षा व पोर्टल पर स्मार्ट सीवी बिल्डर व मेंटरीशिप औरनेटवर्किग पर प्रकाश डाला सभी प्रतिभागियो ने आज के कार्यक्रम की सराहना की