समर्पण, सरलता और सेवा भावना की मिसाल हैं अशोक कुमार चौरसिया

समर्पण, सरलता और सेवा भावना की मिसाल हैं अशोक कुमार चौरसिया

अशोक कुमार चौरसिया का कार्यकाल मुरादाबाद में हमेशा एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में याद किया जाएगा। मुख्य अभियंता के रूप में उन्होंने मुरादाबाद मंडल में बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिस समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।

दिन हो या रात, आम जनता की समस्या हो या किसी आपात स्थिति का मामला ? उन्होंने हमेशा स्वयं फोन उठाकर लोगों की बात सुनी और कई बार आधी रात में भी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। आज के समय में ऐसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो अपने पद की जिम्मेदारी को केवल दायित्व नहीं बल्कि सेवा का माध्यम मानते हों।

उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ने मुरादाबाद मंडल में एक अलग पहचान बनाई है। उनके द्वारा किए गए कार्य लंबे समय तक याद रखे जाएंगे और लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान हमेशा बना रहेगा।

हम उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हृदय से बहुत-बहुत बधाई देते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे भविष्य में और ऊंचे पद पर पहुंचें तथा एक बार फिर बड़े दायित्व के साथ लौटकर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दें।

आप जैसे कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित अधिकारी वास्तव में व्यवस्था की ताकत होते हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।